Uncategorized

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 : Gujarat Chief Minister Kisan Sahay Yojana 2023

Best 500+ Paddy Field Pictures | Download Free Images on Unsplash

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023

गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना | यह एक तरह से क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम है। इस योजना के तहत अगर किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से कोई भी नुकसान होता है तो सरकार उसकी आर्थिक मदद करेगी । इस योजना के अंतर्गत गुजरात सरकार किसानो की 20 हजार से लेकर 25 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता करेगी । अगर किसानो का नुकसान 33 से लेकर 60 प्रतिशत तक की फसल का हुआ है तो सरकार 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। और अगर नुकसान 60 प्रतिशत से ज्यादा फसल का हुआ है तो सरकार 25 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के आर्थिक रूप से मदद करेगी ।

इस योजना के अंतर्गत किसानो की आर्थिक मदद अधिकतम 4 हेक्टेयर तक की जायगी। इस योजना का लाभ 56 लाख किसान ले पायगे। मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना की खास बात यह है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी तरह के प्रीमियम का भुगतान करने की जरूरत नहीं है |

गुजरात के किसानों की फसल कई बार मौसम के कारण खराब हो जाती थी मगर अब किसानों को खराब मौसम से डरने की जरूरत नहीं है। किसानों की खराब फसल पर उन्हें सरकार से आर्थिक सुविधा मिलेगी । अगर आप गुजरात के नागरिक है तो आपको मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना के बारे में पता होना चाहिए।

️मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना क्या है ?

गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा किसान सहाय योजना का ऐलान 10 अगस्त 2022 को किया गया था । इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए सरकार किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी | इस योजना को प्रदेश के किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब होने पर सरकार किसानो को मुआवजा प्रदान करेगी |

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के तहत किसानों को उनकी फसल खराब होने पर सरकार की तरफ मुआवजा प्रदान किया जाएगा। योजना की शुरुआत के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आर्थिक मदद करना है |ज्यादातर देश में देखने को मिलता है की देश में अलग अलग हिस्सों पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। जिससे उनका बहुत भारी नुक्सान हो जाता है । और यही नहीं इसकी वजह से उन्हें पैसो की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी जो भी इनकम होती है वो साड़ी उस नुक्सान की भरपाई करने में लग जाती है | ऐसे में वे आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं।ऐसा समय आने पर सरकार किसानो की मदद कर सके |इसलिए सरकार ने ये योजना चालू की है |

गुजरात मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत किसान की फसल 33 % खराब होती है तो सरकार की तरफ से उसे 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी ।
  • यदि किसी किसान की फसल 60 प्रतिशत से ज्यादा खराब हो जाती है तो उसे 25 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी ।
  • किसान की फसल अगर मौसम की मार के कारण खराब होती है तो इस योजना के तहत उसे आर्थिक सुविधा दी जाएगी।
  • एक किसान को सरकार की तरफ से इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 4 हेक्टेयर जमीन के लिए आर्थिक सुविधा दी जा सकती है।
  • अर्थात बहुत अधिक फसल खराब होने पर एक किसान को ज्यादा से ज्यादा 1 लाख तक की आर्थिक सुविधा दी जा सकती है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • किसान कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

गुजरात मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना की पात्रता

  • आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष तो होनी ही चाहिए।
  • आवेदक गुजरात का निवासी होना चाहिए |
  • इस योजना में आवेदन करने वाले किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
  • इस योजना की शुरुआत 2022 में की गयी है।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले गुजरात सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://ikhedut.gujarat.gov.in/ पर जाए |
  • वेबसाइट पर दिए गए “अप्लाई ऑनलाइन” बटन पर क्लिक करें और “श्रम अनुदान आवेदन” विकल्प को चुनना होगा ।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी डिटेल्स भरने के लिए कहा जाएगा। अपना नाम, पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और बैंक खाता विवरण दर्ज करें।
  • अगले पेज पर, आपको अपनी योजना का चयन करना होगा।
  • योजनाओं की सूची उपलब्ध होगी जिसमें से आप चयन कर सकते हैं। योजना चयन के बाद, आपको आवेदन की पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसमें आपको अपने जाति, आय, किसान आईडी, जमीन का विवरण और अन्य संबंधित जानकारी भरनी होगी।
  • आपको अपनी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। इसमें आपको अपने जमीन का दस्तावेज, आधार कार्ड, पासबुक, आय प्रमाणपत्र, किसान आईडी और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
  • अगले पेज पर, आपको आवेदन की समीक्षा के लिए सबमिट करने से पहले अपनी सभी डिटेल्स को चेक करना होगा ।
  • अंत में, आपको अपने आवेदन को सबमिट करने के लिए “अपलोड” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, आपको आवेदन स्थिति की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद, आपको अपने आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी ।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 (FAQs)

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेज की आवश्यकता होगी ?

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन के लिए आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थायी निवास प्रमाण पत्र , मोबाइल नंबर , बैंक खाता नंबर की आवश्यकता होगी |

किसान सहाय योजना गुजरात में आवेदन कैसे करें ?

योजना में आवेदन करने के लिए आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर निकटवर्ती ई ग्राम केंद्र में जाना होगा। जहाँ से आप इस योजना के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

Related Posts

Watch Live ICC Mens T20 WorldCup 2024 on Mobile Phone (Free)

Disney+ is the streaming destination that brings you your favorite stories. With decades of entertainment from Disney, Pixar, Marvel, Star Wars, and National Geographic, there is always something new to explore. Stream the latest movie releases, exclusive Original series, and...

Top 4 Best Apps to Track Your Kids

In the digital age we live in, the safety of our children is a constant concern. Fortunately, there are applications that allow us to track our children and ensure their safety at all times. These applications are easy to use...

Download Lie Detector App

Have you ever heard of lie detector apps? These apps are fun tools that promise to analyze the veracity of people’s words. By using their voice or even touching their cell phone screen, they try to figure out whether someone...

Download Palm Reading & Fortune Teller App

Have you ever heard about palmistry? This ancient practice, also known as palm reading, is an art that seeks to interpret lines and signs on the palms of the hands to reveal personal characteristics and predict the future. Furthermore, with...

HDFC Personal Loan 2024 Apply Online

Friends, have you also suddenly needed money and do not have enough money? So in today’s article, we will tell you how you can take a personal loan from HDFC Bank sitting at home and will provide complete information about...

FASTag बैलेंस कैसे चेक करें फ़ोन पे/GPay से ? | How to Check FASTag Balance

FASTag भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली है, जो टोल बूथों पर कैशलेस भुगतान के लिए RFID तकनीक का उपयोग करती है। इसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है, जिससे बिना रुके टोल प्लाजा से गुजरना संभव...

How to Reduce Electricity Bill, Just Know this Method

To reduce high electricity bills despite heavy AC usage, try these steps: Optimize thermostat settings at 78°F (25°C) when home, higher when away; utilize programmable thermostats for efficient scheduling; maintain AC system with regular filter changes and professional check-ups; seal...

Hanuman Jayanti Photo Frame App Download 2024

The Hanuman Jayanti Photo Frame App 2024 offers a unique way to celebrate and commemorate the auspicious occasion of Hanuman Jayanti, a Hindu festival dedicated to Lord Hanuman. This app allows users to embellish their photos with beautifully designed frames...

Download Ram Navami Photo Frame App 2024

Let me present you to the Ram Navami Photo Frame App 2024! It’s time to share the happiness on social media platforms like WhatsApp, Facebook, Instagram, and Twitter by posting a picture of Lord Shri Ram as we get ready...