
FASTag भारत में एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली है, जो टोल बूथों पर कैशलेस भुगतान के लिए RFID तकनीक का उपयोग करती है। इसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है, जिससे बिना रुके टोल प्लाजा से गुजरना संभव हो जाता है। जो की टोल नाके से गुजरने पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन की मदद से आपका टोल शुल्क ऑनलाइन ऑटोमेटिक भुगतान करने में मदद करता है।FASTag मैन्युअल टोल संग्रह को समाप्त करके यातायात की भीड़ और ईंधन की खपत को कम करने में मदद करता है। उपयोगकर्ता स्वचालित कटौती के लिए FASTag को अपने बैंक खातों या प्रीपेड वॉलेट से लिंक करते हैं। यह डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देता है |
FASTag को 2016 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) द्वारा लांच किया गया था। FASTag का मुखय उद्देश्य है कि वाहन मलिकों को टोल बूथ पर रुककर नगद टोल शुल्क भुगतान करने की जरूरत न पड़े जिससे उनका समय बर्बाद न हो। FASTag स्टीकर की सहायता से टोल शुल्क स्वचालित रूप से FASTtag से लिंक बैंक अकाउंट से कट जाता है।
FASTag एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर काम करता है। जिसमें एक माइक्रोचिप लगा होता है , जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक का नाम और बैंक खाते का विवरण डाला गया होता है। इसलिए जब वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचता है तो रेडियो फ्रीक्वेंसी का एंटीना FAStag पर जानकारी पढ़ता है और लिंक किए गए बैंक खाते से पैसे स्वचालित रूप से कट जाते हैं, लेकिन आपके FASTag में रिचार्ज होना जरुरी है। जब आप FASTag रिचार्ज करना भूल जाते हैं, तो टोल शुल्क ऑटोमेटिक भुगतान करना मुश्किल होता है।
अगर आप अपना FASTag बैलेंस चेक करना या रिचार्ज करना चाहते हैं, तो हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हमने Phone Pay और Gpay से FASTag रिचार्ज कैसे करें कैसे करें बताया है। यही कारण है कि आप आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर अपना FASTag रिचार्ज करें।
Phonepe से FASTag बैलेंस चेक/ रिचार्ज करें
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने फोन में प्ले स्टोर (Play Store) से PhonePe ऐप को इनस्टॉल करना होगा ।

स्टेप 2 : App इनस्टॉल होने के बाद PhonePe एप्लीकेशन को खोलें। इसके बाद होम पेज पर रिचार्ज और भुगतान बिल (Recharge and Pay Bills) के सेक्शन में दिख रहे “See All” के option पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : इसके बाद रिचार्ज के सेक्शन में दिख रहे है “FASTag Recharge” वाले ऑप्शन को चुने।

स्टेप 4 : अब आपने फास्टैग प्रोवाइडर नाम से जिस बैंक से फास्टैग लिया हुआ है, उसका नाम खोजें।

स्टेप 5 : इसके बाद आप गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर के सेक्शन में अपनी गाडी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और फिर “Confirm” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6 : इसके बाद आपके सामने आपका Fastag का बैलेंस खुल जाएगा और आपको वाहन के मालिक (कस्टमर) का नाम भी देखने को मिलेगा।

स्टेप 7 : अब बैलेंस के नीचे दिख रहे खाली सेक्शन में जितनी रकम का आप रिचार्ज करना चाहते हैं, उतनी रकम वहां पर डाले और “Proceed to Pay” बटन पर क्लिक करें।
Note: कम से कम आप 10 रूपये का रिचार्ज कर सकते हैं।और ज्यादा से ज्यादा कितने का भी |
Gpay से FASTag बैलेंस चेक/ रिचार्ज करें
स्टेप 1 : सबसे पहले आपको अपने फोन के प्ले स्टोर से Gpay ऐप को इंस्टॉल करना होगा ।

स्टेप 2 : Gpay App को अपने फोन में खोलें। और होम पेज को निचे की और स्क्रॉल करके “View all” विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3 : इसके बाद “Payment Category” के सेक्शन में दिख रहे “FASTag Recharge” के ऑप्शन को चुने।

स्टेप 4 : अब आपके कार में लगे FAStag के बैंक का नाम खोजें। आप चाहें तो नीचे दिख रहे सूची में से भी बैंक का नाम चुन सकते हैं।

स्टेप 5 : इसके बाद आप Enter Vehicle Number सेक्शन में अपने वाहन का नंबर डाले और Link FASTag पर क्लिक करें।

स्टेप 6 : इसके बाद आपके सामने वाहन के मालिक का नाम तथा वाहन का नंबर आएगा । साथ में आपका FASTag स्टेटस एक्टिव है या नहीं यह भी दिखाई देगा। सब कुछ ठीक से चेक करके कंफर्म पर क्लिक करें।
स्टेप 7 : अब आपके फास्टैग का बैलेंस अब ऊपर करंट बैलेंस के पास दिखेगा, और फास्टैग रिचार्ज करने के लिए नीचे दाहिने तरफ दिखेगा। रिचार्ज का विकल्प चुनें। अब आपको जितने पैसो का रिचार्ज करना है वह पैसे डालो और उसका यूपीआई पिन डालकर GPay से FASTag में रिचार्ज करें।