
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 2023 : जैसा कि मैं आप सभी को बता दूं कि सरकार ने बेटियों का विकास करने के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी है |और हाल ही में बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” को शुरू किया है | इस योजना के माध्यम से सभी बालिकाओं को सरकार के द्वारा राशि प्रदान की जाएगी |जिससे वह अपनी आगे की पढ़ाई कर सकें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके| इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को आरंभ किया गया है इस योजना के माध्यम से सभी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर कुछ राशि प्रदान की जाएगी । मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के बारे में सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान करेंगे तो आप कृपया करके आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप भी “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” का लाभ उठा सके।
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 2023
बिहार सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” को शुरू किया गया है इस योजना के तहत सभी बालिकाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित राशि प्रदान की जाएगी | ताकि वह आगे की पढ़ाई अच्छे तरीके से कर सके और यह प्रोत्साहन राशि 25 हज़ार रूपये की होगी और इस योजना के अंतर्गत सभी बेटियों को प्रदेश की पढ़ने लिखने की योग्यता दर को बढ़ाने के लिए यह उद्देश्य आरंभ किया गया है |जिससे कि प्रदेश में जितने भी बेटियां हैं वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके | बिहार सरकार ने इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आरंभ किया गया है यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देगी और इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत बाल विवाह को रोका जा सकेगा | और राशि का भुगतान सीधा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा |
बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश में जितने भी बालिकाएं है उन सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना और इस योजना के माध्यम से सभी बालिका के ग्रेजुएट होने पर सरकार के द्वारा उन्हें 25 हज़ार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी | और यह योजना बाल विवाह को रोकने में बहुत अच्छी कारगर साबित होगी इसके अलावा इस योजना को शुरू करने से बालिकाओं के literacy ratio में भी बढ़ोतरी होगी। “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत सभी बालिका सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी और उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा | केवल मान्यता प्राप्त University में पढ़ रही छात्राओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा |
योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- बिहार सरकार के द्वारा “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” की शुरुआत की गयी है।
- इस योजना के अंतर्गत सभी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।प्रोत्साहन राशि 25 हज़ार रुपये की होगी।
- इस योजना के माध्यम से सभी बालिकाओं की साक्षरता दर को बढ़ाने के उद्देश्य के लिए शुरू की गयी है।
- ताकि प्रदेश की सभी बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें।
- इस योजना के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भी आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना की मदद से शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इसके अलावा इस योजना के तहत बाल विवाह को भी रोका जाएगा |
- लाभ की राशि का भुगतान सीधा आपके बैंक अकाउंट में किया जाएगा |
योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
- यदि आपका नाम महाविद्यालय की लिस्ट में आता है है तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्टरार से संपर्क करे और अपनी यूनिवर्सिटी का नाम जोड़ने का आग्रह करे ।
- केवल एक घर से एक विद्यार्थी एक बार ही आवेदन कर सकता है।
- लाभार्थी की फोटो का साइज 50 kb से कम होना अनिवार्य है ।
- हस्ताक्षर का PDF File 20 kb से कम होना चाहिए।
- छात्रा का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज PDF file में होना अनिवार्य है | जिसका फाइल साइज 500 kb से कम होना अनिवार्य है ।
- आवेदन करने के बाद छात्रा आवेदन फॉर्म को प्रिंट भी करवा सकती है।
- आवेदन फॉर्म को submit करने के बाद अगर आवेदन फॉर्म में कोई दिक्कत आती है तो उसको ठीक नहीं किया जाएगा |
पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज
- बालिका बिहार राज्य की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है ।
- आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कि होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- आवासीय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक का पहला पेज
- ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट पासिंग मार्कशीट
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- 1st Step : सबसे पहले आपको ई कल्याण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- 2nd Step : उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा |
- 3rd Step : उस होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना” में आवेदन करने का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसपर पर क्लिक करना है।
- 4th Step : इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा ।
- अप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी महत्वपूर्ण जानकारी को भरे |
- 5th Step : उसको भरने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को उसके साथ अपलोड कर दे
- 6th Step : अपलोड करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करे ।
- 7th Step : इस प्रकार आपका “मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा ।