
गुजरात मुख्यमंत्री मानव कल्याण योजना 2023 : गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गयी एक नई पहल जिसका नाम है “मानव कल्याण योजना” यह योजना पिछड़ी जाति और गरीब समुदाय के लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य के लिए बनाई गई है। इस योजना के अंतर्गत, बाजार में बेचने वाले, फेरी वाले, बढ़ई, धोबी, मोची आदि रोजगार करने वालों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | जिनकी आय कम है । गुजरात सरकार द्वारा “मानव कल्याण योजना” शुरू की गयी है | जो पिछड़ी जाति के कारीगरों, मजदूर और छोटे विक्रेताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
उनकी कमाई ग्रामीण क्षेत्रों में 12,000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 15,000 रुपये तक होने पर सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | इस योजना के तहत, उन्हें अतिरिक्त औजार और टूल भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कमजोर कारीगरों, मजदूरों और छोटे विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।
गुजरात सरकार ने अपने राज्य के सभी नागरिकों की आर्थिक सहायता सुधारने के लिए इस योजना की शुरुआत की है | यह योजना पिछड़ी जाति और गरीब समुदाय के लोगो की आर्थिक तरक्की और उन्नति प्राप्त करने के उद्देश्य के लिए शुरू की गयी है |इस योजना के अंतर्गत राज्य में कम आय वाले नागरिकों को 28 प्रकार के रोजगार प्रदान करने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सहायता की जाएगी |
“मानव कल्याण योजना” के अंतर्गत पिछले साल आवेदन फॉर्म ऑफलाइन प्रक्रिया से भरे गए थे लेकिन इस साल 2023 में “समाज कल्याण पोर्टल” के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए है | यदि आप भी गुजरात के नागरिक हैं और छोटा व्यवसाय करते है | तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है |इसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े |ताकि आप सभी को इस योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके ।और आप इस योजना का लाभ उठा सके |
मानव कल्याण योजना 2023
गुजरात सरकार ने 11 सितंबर 1995 में पिछड़े एवं गरीब समुदाय के लोग के लिए “मानव कल्याण योजना” को घोषित किया था | इस योजना का नाम 2022 में घोषित किया गया |इस योजना के अंतर्गत पिछड़ी जाति के कारीगर ,मजदूर छोटे विक्रेता जिनकी कमाई ग्रामीण क्षेत्र में ₹12 हज़ार रूपये से कम है और शहरी क्षेत्र में उनकी कमाई 15 हज़ार रूपये से कम है तो उन सभी नागरिकों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |इसके अलावा राज्य में कम से कम आय वाले नागरिकों को अतिरिक्त औजार और टूल भी उपलब्ध कराए जाएंगे | इस योजना के अंतर्गत 28 प्रकार के रोजगार करने वाले नागरिकों को सरकार की तरफ से मदद की जाएगी ।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य यह है कि आर्थिक स्थिति से जूझते हुए कारीगरों को मजदूर को और छोटे व्यवसायियों की जिनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है उसमें सुधार लाना है और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करना है | इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |
मानव कल्याण योजना का उद्देश्य
“मानव कल्याण योजना” का मुख्य उद्देश्य है कि जितने भी आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा मजदूर ,छोटे कामगार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उन सभी की मदद करने के लिए मिनिस्ट्री आफ ट्राईबल अफेयर्स के सहयोग से गुजरात सरकार ने “मानव कल्याण योजना” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से पिछड़ी जाति एवं गरीब समुदाय के लोगो की आर्थिक तरक्की और उन्नति के लिए सहायता की जाएगी | इसके साथ ही उनकी आय में वृद्धि भी होगी और उन सभी बेसहारा नागरिकों को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करना |
यही मुख्य उदेश्य है इस योजना को शुरू करने का और कई बार ऐसा होता है कि आर्थिक तंगी के कारण कारीगरों को ,छोटे व्यवसाय करने वाले नागरिक अपना जरुरी सामान नहीं खरीद पाते हैं |क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने का कारण उनके पास इतने पैसे नहीं होते कि वह अपने औजार खरीद सके जिसकी वजह से उनकी तरक्की होना संभव नहीं हो पाता है लेकिन अब गुजरात सरकार इस योजना के तहत इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी और सस्ते ब्याज पर सभी नागरिकों को लोन भी प्रदान करेगी और उन्नति का रास्ता खोलेगी |

मानव कल्याण योजना रोजगार लिस्ट
28 प्रकार के रोजगार करने वालों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |मानव कल्याण योजना के तहत सरकार की तरफ से जो लाभ दिए जाते हैं उन सभी 28 कार्यक्रम की सूची है :
- सजावट का काम
- वाहन की सर्विसिंग और मरम्मत
- सिलाई
- कढ़ाई
- मोची
- मिट्टी के बर्तनों
- चिनाई
- विभिन्न प्रकार के घाट
- श्रृंगार केंद्र
- प्लंबर
- बढ़ई
- ब्यूटी पार्लर
- गर्म, ठंडे पेय नाश्ते की बिक्री
- कृषि लोहार/वेल्डिंग कार्य
- बिजली के उपकरणों की मरम्मत
- दूध, दही विक्रेता
- धोने लायक कपड़े
- अचार बनाना
- पापड़ निर्माण
- मछली विक्रेता
- पंचर किट
- तल मिल
- बनाया झाड़ू सुपाड़ा
- स्पाइस मिल
- मोबाइल रिपेयरिंग
- पेपर कप और डिश मेकिंग
- बाल काटना
- खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर
योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- मानव कल्याण योजना के तहत पिछड़ी जाति के कारीगर, मजदूर और छोटे विक्रेता आदि जिनकी कमाई ग्रामीण क्षेत्रों में 12,000 रुपए तक है और शहरी क्षेत्रों में 15,000 रुपए तक है। उनको सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
- राज्य के कम आय वाले नागरिकों को अतिरिक्त औजार और टूल्स भी प्रदान किये जाएंगे |
- 28 प्रकार के रोजगार करने वालों को सरकार की तरफ से मदद की जाएगी।
- वाहन की मरम्मत करने वाले, मोची, दर्जी, कुम्हार, ब्यूटी पार्लर वाले, धोबी, दूध विक्रेता, मछली विक्रेता, आटा चक्की, पापड़ बनाने वाले ,मोबाइल रिपेयरिंग वाले आदि इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- यह योजना इन सभी कार्य करने वालों की आय बढ़ाने के लिए और उनकी सहायता करने के लिए शुरू की गयी है
- “गुजरात मानव कल्याण योजना” का लाभ आप घर बैठकर ऑनलाइन आवेदन करके भी ले सकते है |
- यह योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही “मानव गरिमा योजना” की तरह है इन योजना से नागरिकों को काफी फायदा मिलता है।
गुजरात मानव कल्याण योजना की पात्रता
- “मानव कल्याण योजना” का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक गुजरात राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले की आयु 16 से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का नाम रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के BPL लिस्ट में होना चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन का प्रमाण
- राशन कार्ड
- व्यवसायिक प्रशिक्षण लेने का प्रमाण
- नोटरी शपथ पत्र
- अध्ययन के साक्ष्य
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- समझौता
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- 1st Step : आपको सबसे पहले कमिश्नर ऑफ कॉटेज एंड रूरल इंडस्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- 2nd Step : वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा |
- 3rd Step : होम पेज पर आपको कमिश्नर ऑफ कॉटेज एंड रूरल इंडस्ट्री वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
- 4th Step : क्लिक करने के बाद आपको आपको मानव कल्याण योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- 5th Step : क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- 6th Step : इस पेज पर आपसे पूछे गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरना होगा|
- 7th Step : सभी जानकारी भरने के बाद आपसे मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा ।
- 8th Step : इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप अपना आवेदन “मानव कल्याण योजना” के अंतर्गत पूरा कर सकते हैं।