
बिहार सरकार ने भ्रूण ह्त्या को रोकने के लिए इस योजना की शुरुआत की है | वैसे तो सरकार ने कई सारी सुरक्षा योजना चला रखी है | लेकिन ये सरकार की नई पहल है | इस योजना से संबंधित सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म लेने पर सरकार उसके परिवार वालो को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। आपको इस आर्टिकल में बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी |यदि बिहार के किसी भी राज्य में किसी के घर बेटी पैदा होती है तो सरकार इस योजना के तहत उस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या सुरक्षा योजना 2023 के तहत , बिहार मुख्यमंत्री “श्री नितीश कुमार जी” द्वारा यह घोषणा की गयी है कि 2 हज़ार रूपये की राशि यूको और आईडीबीआई बैंक में जमा करनी होगी। यह राशि जब कन्या 18 वर्ष की हो जायेगी तब उसे दी जायेगी | उसकी परिपक्वता मूल्य के बराबर दी जाएगी। अगर कन्या की 18 साल से पहले या उसके बाद मृत्यु हो जाती है, तो उसकी यह राशि “महिला विकास निगम बिहार” के अंतर्गत भुगतान कर दी जाएगी।
बिहार में 22 नवंबर 2007 के बाद जितनी भी बालिकाओं ने जनम लिया है और बीपीएल श्रेणी से आने वाली बालिकाओं को ‘कन्या सुरक्षा योजना’ का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत , जिस परवार में दो बेटियां होगी केवल वही परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकते है । इस योजना से 15 लाख बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
Bihar Chief Minister Kanya Suraksha Yojana का उद्देश्य
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023 का उद्देश्य यह है कि सरकार का मानना यह है की भ्रूण हत्या को रोका जाए और इस योजना के माध्यम से बिहार प्रदेश के जन्म लेने वाली बेटियां हैं उन सभी के अकाउंट में 2 हज़ार रूपये जमा किया जाएगा और 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उसको परिपक्वता मूल्य के बराबर राशि दी जाएगी |इस योजना से बिहार राज्य के सभी बेटियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और इसके अलावा आपको बता दें कि बिहार इस योजना के अंतर्गत लिंग अनुपात में भी सुधार लाया जाएगा | जो लोग बच्चा पैदा होने से लिंग चेक करवाते है इस योजना से उनकी सोच में भी सुधार आएगा |और इस योजना का लाभ दिया जाएगा जब कन्या का जन्म पंजीकरण हुआ होगा। इसके बाद जब लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी, तो उस समय उन्हें परिपक्व राशि के बराबर राशि दी जाएगी।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से सरकार यूको और आईडीबीआई बैंक में 2 हजार रूपये की राशि प्रदान करेगी ।
- अगर कन्या की मृत्यु 18 वर्ष की होने से पहले ही हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसका राशि भुगतान महिला विकास निगम बिहार में कर दिया जाएगा।
- भ्रूण हत्या को रोकने के लिए और लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जन्म पंजीकरण और प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को आरंभ किया गया है।
- जिन बालिकाओं का जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर उसके बाद हुआ है वो इस योजना का लाभ उठा सकती है |
- एक परिवार में से केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा |
- इस योजना के अंतर्गत अब तक 15 लाख बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल चूका है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य का सतायी निवासी होना चाहिए |
- जिन बालिकाओं का जन्म 22 नवंबर 2007 या फिर उसके बाद हुआ है वो इस योजना का लाभ उठा सकती है |
- इस योजना का लाभ लेने के लिए जन्म पंजीकरण करवाना जरुरी होगा।
- केवल बीपीएल श्रेणी की बालिकाओं को ही बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023 का लाभ मिलेगा ।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ,जो भी उम्मीदवार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा ।
- इस होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर्म बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपसे आवेदन फॉर्म में महत्वपूर्ण जानकारी पूछेगा जैसे कि आपका नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आपको इन सभी डिटेल्स को वहां दर्ज करना होगा।
- इसमें पूछी गई सारी जानकारी को भरने की बाद उसके साथ आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- उसके बाद आप सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करे |
- इस प्रकार से आप बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने में सफल हुए ।