
दोस्तों आज के समय में पढ़ाई के प्रति कोम्पीटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए कई छात्र छात्राएं ऐसे होते हैं, जो बीच में ही हार मान लेते हैं और राजस्थान में कई जगह ऐसी है, जहां पर आज की लड़कियों को पुर्ण शिक्षा लेने की इजाजत नहीं दी जाती है।कई जगहों पर लड़कियों को पढ़ाया नहीं जाता है, मगर अब यह मुसीबत खत्म होने वाली है क्योंकि राजस्थान सरकार ने लड़कियों की अच्छी शिक्षा के लिए कई ऐसी योजनाएं चलाई है जिससे लड़कियों के माता-पिता जागरूक होंगे और लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ऐसी योजनाएं जिससे छात्राएं अपनी बोर्ड कक्षा में अच्छे पर्सेंट लाने की होड़ में रहेगी, इनमें से एक ऐसी योजना कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2023 (kalibai bheel medhavi chatra scooty yojana 2023) है।आज की इस पोस्ट में हम राजस्थान स्कूटी योजना (Rajasthan Scooty yojana) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।
राजस्थान फ्री स्कूटी योजना क्या है (Scooty Yojana Kya Hai)
राजस्थान सरकार ने राजस्थान की छात्राओं को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2023 का संचालन किया है इस योजना के माध्यम से राजस्थान की 10000 छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।राजस्थान की सभी छात्राओं को स्कूटी उनकी 12वीं की परसेंटेज के आधार पर दी जाएगी।योजना के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही लड़कियों में एक दूसरे से अधिक अंक लाने की होड़ रहेगी, इससे राजस्थान की हर एक लड़की अच्छी शिक्षा हासिल कर पाएगी ।
फ्री स्कूटी योजना की क्या विशेषता है (Free Scooty Yojana Visheshta Hai)
- योजना के माध्यम से राजस्थान की होनहार छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए फ्री स्कूटी वितरित की जाएगी |
- इस योजना का संचलन सिर्फ राजस्थान की छात्राओं के लिए किया गया है।
- इस योजना में यदि कोई बालिका दूसरी योजना का लाभ प्राप्त करके आवेदन कर रही है, तो यह भी संभव है।
- जो स्कूटी छात्रा को दी जाएगी उसे छात्रा 5 साल तक किस दुसरे व्यक्ति को बेच नहीं सकतीं हैं।
फ्री स्कूटी योजना के लाभ
- इस योजना का लाभ सबसे पहले आदिवासियों के बच्चों को मिलेगा जिसमें राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही और प्रतापगढ़ जिले शामिल है।
- इस योजना में यदि राजस्थान की छात्राएं स्कूटी नहीं लेना चाहतीं है, तो उनके बैंक खाते में ₹40000 की धनराशि वितरित की जाएगी।
- इस योजना में छात्राओं को जो स्कूटी प्रदान की जाएगी उसके साथ 1 साल का फ्री बीमा, सरकार की तरफ से परिवहन व्यय, 5 साल का पक्षकार बीमा, 2 लीटर पेट्रोल सहित एक हेलमेट भी वितरित किया जाएगा।
- योजना के माध्यम से राजस्थान की तकरीबन 10000 छात्राओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2023 कॉल आप सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूल की छात्राएं उठा सकती है।
राजस्थान फ्री स्कूटी योजना की पात्रता
- राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (kalibai bheel medhavi chatra scooty yojana 2023) का लाभ प्राप्त करने वाली छात्रा राजस्थान की निवासी होनी चाहिए |
- इस योजना में केवल वही छात्राएं लाभ प्राप्त करती है, जो बारहवीं कक्षा के बाद लगातार पढ़ाई कर रही होगी |
- फ्री स्कूटी योजना का लाभ केवल बारहवीं कक्षा के बाद 75% अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं प्राप्त सकती है। इसलिए फ्री स्कूटी लेने के लिए आपको 75% से ज्यादा अंक लाने हैं।
- आवेदन करने वाली छात्राओं के परिवार वालो की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए होनी चाहिए।
- बालिका बारहवीं कक्षा ओपन से पास नहीं होनी चाहिए, उसने सरकारी विद्यालयों में या प्राइवेट विद्यालयों में नियमित कक्षा अटेंड की हो |
- आवेदक कक्षा 12वीं में संपूर्ण विषयों में पास होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली बालिका अल्पसंख्यक वर्ग, या OBC, SC, ST से संबंधित होनी चाहिए।
- अगर राजस्थान की किसी छात्रा ने इससे पूर्व अन्य योजना से स्कूटी प्राप्त कर ली हो तो वह छात्रा इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी ।
राजस्थान फ्री स्कूटी योजना (Rajasthan Free Scooty yojna 2023) में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पिताजी का आय प्रमाण पत्र
- घर का राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कक्षा बारहवीं का चरित्र प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- बैंक डायरी
- मोबाइल नंबर
- यदि छात्रा विकलांग है तो मेडिकल बोर्ड सर्टिफिकेट
राजस्थान फ्री स्कूटी योजना में आवेदन की प्रक्रिया
- मोबाइल या लैपटॉप में क्रोम ब्राउजर ओपन करे
- अधिकारी वेबसाइट पर जाएं
- “scholarship” के बटन पर क्लिक करें
- SSO ID के माध्यम से लोग इन करें (यदि आपके पास SSO ID नहीं है तो आप अपने मोबाइल से बना सकते हैं, SSO ID कैसे बनाएं, इसके लिए हमें कमेंट करे अगली पोस्ट में हम आपको बता देंगे)
- SSO ID के माध्यम से लोगइन करने के बाद “new Registration” के बटन पर क्लिक करें
- उसके बाद फैसिलिटी लिस्ट में “कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना” के बटन पर क्लिक करें
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में पुछी गई जानकारी भरें
- दस्तावेज अपलोड करें
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Membership” के बटन पर क्लिक करें
- बंधाई हो आवेदन हो गया है।
राजस्थान फ्री स्कूटी योजना (FAQs)
Ans – जो छात्राएं कक्षा 12 वीं में 75% अंक से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई है तो उन छात्राओं को स्कूटी प्राप्त करने के लिए अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा, उसके लिए आवेदन तिथि 11 अप्रैल से 25 मई 2023 तक है। उसके बाद अगस्त या सितंबर के महीने में स्कूटी वितरित की जाएगी।
Ans – हाल ही में राजस्थान सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषणा की तिथि जारी कर दी है और बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 मई से 25 मई के बीच सुनाएं जाएंगे इसलिए राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2023 में आवेदन की अन्तिम तिथि 25 मई 2023 है। हालांकि राजस्थान सरकार कक्षा 12वीं के रिजल्ट 20 मई को या इससे पहले ही घोषित कर देगी
Ans – kalibai bheel medhavi chatra scooty yojana 2023 के माध्यम से राजस्थान की तकरीबन 10000 छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।
Ans – यदि आप भी काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते हो, तो आपको कक्षा 12वीं में स्कूटी 75% से अधिक अंक प्राप्त करने पर मिलेगी, उसके बाद आप इस योजना में आवेदन कर सकते हो।
Ans – kalibai bheel medhavi chatra scooty yojana 2023 के अंतर्गत मिलने वाली स्कूटी की कीमत ₹52915 से प्रारंभ होकर ₹64522 तक जाती है।