
दोस्तों, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल भारत अभियान में अपना सहयोग देने के लिए बिहार के राजस्व विभाग ने जमीन रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया है। यानि, आप अब घर बैठे ही जमीन से जुड़े किसी भी विवरण को ऑनलाइन देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी जमीन का रखरखाव राजस्व विभाग द्वारा ही किया जाता है। भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखने के लिए बिहार भूमि/भूलेख नामक एक पोर्टल बनाया गया है।
जहां आप घर बैठे अपनी जमीन की पूरी जानकारी देख सकते हैं, जैसे खसरा-खतौनी, जमाबंदी, भू नक्शा, मालिक का नाम आदि। हम आज के इस आर्टिकल में बिहार भूमि पोर्टल से खसरा खतौनी/जमाबंदी ऑनलाइन कैसे देखें। साथ ही साथ बिहार भूमि पोर्टल और ऑनलाइन Land record से जुड़ी कुछ अहम जानकारी के बारे में भी चर्चा करेंगे।पूरी प्रक्रिया को सही से समझने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना अनिवार्य है।
ऑनलाइन खसरा खतौनी/जमाबंदी देखना का तरीका
स्टेप 1:- सबसे पहले आप अपने फोन या लैपटॉप में किसी भी ब्राउज़र पर बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in को खोलें।
स्टेप 2 :- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा उसको स्क्रोल करने पर नीचे की तरफ आपको अलग-अलग प्रकार के ढेरों ऑप्शन मिलेंगे। उसमे से आपको खसरा-खतौनी/जमाबंदी को देखने के लिए ‘जमाबंदी पंजी देखें’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

स्टेप 3 :- इसके बाद अब आप अपने “District and Zone” का नाम भरे और Proceed के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4 :- इसके बाद आप अपने “Halka and Mauza” का नाम भरे।

स्टेप 5 :- इसके बाद नीचे दिख रहे विकल्प में से जिस भी तरीके से आप अपनी जमाबंदी/ खसरा-खतौनी देखना चाहते हैं उस विकल्प को चुने। इस आर्टिकल में हम आपको खाता नंबर से जमाबंदी देखने की प्रक्रिया बताएंगे। सारे विकल्प को भरे और खाता नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपना खाता नंबर भरे और “security code” के ऑप्शन में दिख रहे सवाल का सही जवाब भरकर “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Note: खाता नंबर के अलावा आप अपने सुविधा अनुसार किसी भी एक ऑप्शन को चुनकर अपनी जमाबंदी/खसरा-खतौनी देख सकते हैं।

स्टेप 6 :- अब आपके द्वारा दिए गए खाता नंबर से जुड़ी जितनी भी जमीन रजिस्टर होंगी उन सभी जमीन के मालिक का नाम और जमाबंदी संख्या आपके सामने खुलकर आ जाएगी । अब आप जिस भी नाम पर रजिस्टर जमीन को देखना चाहते हैं उस नाम के आगे सेक्शन में दिख रहे आँख वाले बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7 :- Eye Logo पर क्लिक करते ही आप एक पीडीएफ फ़ाइल देखेंगे। जिसमें आपकी जमीन की पूरी जानकारी दी जाएगी, जैसे खसरा नंबर, रकबा, खाता संख्या, जमाबंदी संख्या आदि।

बिहार भूमि/ भूलेख बिहार पोर्टल के लाभ
बिहार सरकार ने बिहार भूमि/भूलेख बिहार पोर्टल को शुरू करके बिहार वासियों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इसके द्वारा आप आसानी से अपनी भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही, आपको अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को देखने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आप घर बैठे ही भूलेख बिहार पोर्टल के माध्यम से अपनी भूलेख रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी राज्य रिकॉर्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए कोई डॉक्यूमेंट खोने की चिंता नहीं होती।
यदि आप गलती से कोई दस्तावेज खो देते हैं, तो आप फिर से बिहार भूमि या बिहार भूलेख पोर्टल से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। इन सभी सुविधाओं को देखते हुए, सभी लोग बिहार भूमि/भूलेख बिहार बिहार पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं ताकि वे अपनी जमीन की जमाबंदी या खसरा खतौनी को देख सकें। अगर आप अब तक बिहार भूमि/भूलेख बिहार पोर्टल का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को शुरू से पढ़ें और ऊपर बताई गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझे और अपना समय बचाएं।
बिहार भूमि पर उपलब्ध सेवाएं
- भू-लगान देखना।
- अपने जमीन का नक्शा डाउनलोड करना।
- जमाबंदी पंजी देखना।
- भारत के सभी 22 भाषाओं में जमाबंदी पंजी देखना।
- अपना खाता देखना।
- भू-लगान देखना
- ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करना।
- ऑनलाइन MVR देखना।
- पुराने भूमि के रिकार्ड्स को सही करना
ऊपर बताई गयी सेवाओं के अलावा, बिहार भूमि/भूलेख बिहार पोर्टल पर कई अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। याद रखें कि बिहार भूमि पोर्टल पर कुछ सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, लेकिन जमाबंदी या खसरा खतौनी देखने के लिए आपको कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। हमारे इस आर्टिकल में बताई गई विधि को अपनाकर आप आसानी से अपनी खसरा खतौनी/जमाबंदी देख सकते हैं, बिना रजिस्ट्रेशन के। बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आज ही पोर्टल पर जाएं और अपनी आवश्यकतानुसार सभी सेवाओं को देखें।