
दोस्तों यदि आप हरियाणा में किसी भी प्रकार की नयी जमीन को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास उस जमीन की जमाबंदी नकल होना बहुत जरूरी है। जमाबंदी में जमीन के असली मालिक का नाम, जमीन का सटीक क्षेत्रफल तथा जमीन किस प्रकार की है, यह सब विस्तारपूर्वक दिया रहता है ।
जमीन खरीदने से पहले यह जानना बहुत जरुरी होता है कि खरीदी जाने वाली जमीन उपजाऊ है या नहीं या फिर उस जमीन पर कोई कानूनी विवाद तो नहीं चल रहा। इसलिए जमीन से जुड़ी कोई भी जानकारी जानने के लिए जमाबंदी नकल निकलवाना बेहद जरूरी है। इन्हीं सब कारणो को ध्यान में रखते हुए आज हमने आर्टिकल में यह बताया है कि आप हरियाणा भूमि ऑनलाइन जमाबंदी नकल कैसे निकाल सकते है।अब आप घर बैठे ही किसी भी जमीन की जमाबंदी निकाल सकते है इसके लिए आपको आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ना होगा |यदि हरियाणा के निवासी हैं और किसी भूमि की ऑनलाइन जमाबंदी नकल निकालना चाहते हैं तो हमारे ऑनलाइन जमाबंदी निकालने का तरीका जरूर पढ़ें और घर बैठे अपनी जमाबंदी, खेवट, खसरा, खाता नंबर यानी की जमीन का पूरा विवरण पता करें।
ऑनलाइन जमाबंदी नकल निकालने का तरीका
स्टेप 1 :- सबसे पहले आप अपने फोन या लैपटॉप में किसी भी ब्राउज़र पर हरियाणा भूमि की जमाबंदी नकल निकालने की ऑफिशल वेबसाइट jamabandi.nic.in को खोलें।
स्टेप 2 :- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा अब वेबसाइट के ऊपर दिख रहे जमाबंदी सेक्शन पर क्लिक करके “Jamabandi Nakal for Checking” का विकल्प चुनें।
Note: यदि आप यह प्रक्रिया अपने फोन में कर रहे हैं तो आपको जमाबंदी का विकल्प दाहिने तरफ दिख रहे 3 लाइन यानी कि “Menu section” पर क्लिक करने के बाद देखने को मिलेगा।

स्टेप 3 :- Select type में आप जिस तरीके से जमाबंदी नकल निकालना चाहते हैं उस विकल्प को चुने। इस आर्टिकल में हम आपको खसरा नंबर द्वारा जमाबंदी निकालने की प्रक्रिया बताएंगे। इसके लिए आप “By Khasra/Survey number” के विकल्प को चुने।
Note: आप चाहे तो By owner name, By Khewat, By date of mutation के विकल्प को चुनकर भी सामान प्रक्रिया द्वारा ही अपनी जमाबंदी नकल निकाल सकते हैं।

स्टेप 4 :- इसके बाद अब आप अपना जिला, तहसील, गांव और जमाबंदी वर्ष को चुने।

स्टेप 5 :- अब आपको पेज को नीचे की और स्क्रोल करने पर नीचे की तरफ आपको आपके द्वारा चुने गए वर्ष में कितनी खतौनी, खेवट और खसरा नंबर दर्ज हुई है वह सब दिखेगा और उसके नीचे आपको “Select Khasra” का ऑप्शन दिया रहेगा उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
“Select Khasra” के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको बहुत सारे खसरा नंबर दिखाई देंगे उनमें से आप अपनी भूमि का खसरा नंबर चुने।

स्टेप 6 :- खसरा नंबर चुनते ही, आपको पेज पर नीचे की तरफ आपकी जमीन की खेवट और खतौनी नंबर दिखेंगे बाएं तरफ नक़ल का एक विकल्प दिखेगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7 :- नक़ल के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहां आपको आपकी जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे खेवट नंबर, खतौनी नंबर रकबा, जमीन किस प्रकार की है, जमीन के मालिक का पूरा नाम इत्यादि देखने को मिल जाएगी।

अब पेज पर नीचे की और दिख रहे Take Print के ऑप्शन पर क्लिक करके पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। अगर आप किसी कारणवश अपनी ऑनलाइन जमाबंदी नकल नहीं निकाल पाते हैं, जैसे कि आपके चुने गए खसरा नंबर या जमीन मालिक के नाम में कोई नकल नहीं निकल कर आती है, तो आप एक आवेदन लिखकर तहसील ऑफिस में जाकर जमा कर दे | यह सब करने के बाद आपको आपकी जमाबंदी नकल की अनुमोदित प्रतिलिपि मिल जाएगी। अब आप घर बैठे ही किसी भी जमीन की जमाबंदी निकलवा सकते है | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ना होगा |