
2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार, चुनाव को सात चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगी, और 4 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की तारीखों के साथ-साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू की गई है, जो चुनाव के अंत तक फिर से हटाई नहीं जाएगी। इस संहिता के तहत किसी भी राजनीतिक पार्टी को अब चुनावी प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी।
इस समय, प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वोट अवश्य डालें। वोट देना हर नागरिक का पहला अधिकार है। वोट डालने के लिए वोटर कार्ड की आवश्यकता होगी, और वोट देने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं। अगर आपके पास वोटर कार्ड है लेकिन आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आपको वोट नहीं दिया जाएगा। इसलिए, वोट डालने से पहले आपको वोटर लिस्ट की जाँच जरूर करनी चाहिए और अपना नाम खोजना चाहिए।
वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। याद रहे कि जब आप वोट डालने जाते हैं, तो आपके वोटर कार्ड के साथ-साथ वोटर लिस्ट में आपका नाम भी देखा जाता है। अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं होता, तो आपको वोट डालने की अनुमति नहीं मिलती, इसलिए वोट डालने से पहले वोटर लिस्ट की जाँच जरूर करें और अपना नाम खोजें।
वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया हमने बहुत ही सरल शब्दों में वर्णित की है, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद, आप ऑनलाइन बैठे ही वोटर लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे और अपने मूल्यवान वोट का इस्तेमाल चुनाव में कर सकेंगे।
“वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया”
स्टेप 1 : दोस्तों, सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउज़र में भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in को खोलना है।
वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप सर्विसेस के सेक्शन में दिख रहे ‘इलेक्शन रोल में खोजें’ “Search in electoral roll” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2 : अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें वोटर लिस्ट देखने के लिए आपको तीन तरीके दिए जाएंगे। नीचे हमने तीनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताया है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी एक तरीके का उपयोग करके वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

पहला तरीका : विवरण द्वारा खोजें (Search by Details)
दोस्तों, अगर आप वोटर लिस्ट देखने के लिए पहला तरीका यानी विवरण द्वारा खोजें को चुनते हैं, तो आपको कुछ जानकारियाँ भरनी होगी। पहले आप अपने निजी जानकारी के सेक्शन में अपना नाम, उपनाम, अपने रिश्तेदार का नाम, अपनी आयु, जन्म की तारीख, तथा अपने लिंग को भरें। फिर अपने लोकेशन डिटेल्स के सेक्शन में अपने जिले का नाम चुनें और दिए गए कैप्चा कोड को सही से भरकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
दूसरा तरीका: EPIC द्वारा खोजें ( Search by EPIC)
दोस्तों, अगर आपके पास आपका वोटर आईडी कार्ड मौजूद है या आपने अपने वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी आपके पास रखी है, तो वोटर लिस्ट चेक करने के लिए आप दूसरा तरीका अपना सकते हैं। सबसे पहले आप अपनी भाषा को चुनें और फिर अपने वोटर कार्ड में दिए गए EPIC संख्या को भरें तथा अपना अपने राज्य को चुनें और कैप्चा कोड को सही ढंग से भरकर Search के ऑप्शन पर क्लिक करे।
तीसरा तरीका: मोबाइल नंबर द्वारा खोजे (Search by Mobile Number)
दोस्तों, अगर आप पहले और दूसरे तरीके से अपना वोटर लिस्ट देखने में सक्षम नहीं होते हैं, तो आप तीसरा तरीका यानी कि मोबाइल नंबर द्वारा भी अपने वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं, परंतु इसके लिए आपको अपना वह मोबाइल नंबर याद रखना बेहद जरूरी है जो आपने वोटर आईडी कार्ड बनवाते वक्त इस्तेमाल किया था। सबसे पहले आप अपने राज्य और भाषा का चयन करें, फिर मोबाइल नंबर के सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर डालें। परंतु ध्यान रहे कि आप वही मोबाइल नंबर डालें जो अपने वोटर आईडी कार्ड बनाते वक्त इस्तेमाल किया था, और अंत में कैप्चा कोड को भरकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : ऊपर बताए गए तीनों तरीकों में से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करके जब आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने आपके वोटर आईडी की पूरी जानकारी खुलकर चली आएगी। उदाहरण के तौर पर अगर आप मोबाइल नंबर द्वारा खोजे तरीके का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके मोबाइल नंबर से जितने वोटर आईडी कार्ड बने होंगे, उन सबके नाम और निजी जानकारियां आपके सामने खुलकर चली आएंगी।

स्टेप 4 : View details के ऑप्शन पर क्लिक करके आप EPIC नंबर, नाम, उम्र, लिंग, रिस्तेदार का नाम और पोलिंग स्टेटस सहित अपने वोटर आईडी कार्ड की सभी जानकारी देख सकते हैं. आप भी मतदाता सूचना प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक करके स्लिप डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं, जो नीचे दिखाया गया है। मतदान करते समय इस स्लिप का इस्तेमाल पूरी तरह से मान्य होगा।

ऊपर बताई गई मतदाता सूची में नाम देखने की प्रक्रिया को अपनाकर आप अपने, अपने रिश्तेदारों और किसी भी व्यक्ति का नाम और वोटर आईडी की पूरी जानकारी देख सकते हैं। आप चाहें तो अपने पूरे गांव या जिले की मतदाता सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई विधि का पालन करें।
अपने गाँव/जिले की मतदाता सूची कैसे देखें ?
स्टेप 1 : दोस्तों, सबसे पहले आपको अपने क्रोम ब्राउज़र में चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?StateCode=S26 को खोलना है।

स्टेप 2 : अब आप खुलकर आए नए पेज पर अपने राज्य, जिला तथा असेंबली का नाम डालें। फिर अपनी भाषा चुनें और कैप्चा कोड को सही से भरें। जैसे ही आप नीचे दिख रहे सर्च के सेक्शन पर क्लिक करेंगे, आपको पेज पर नीचे अलग-अलग polling station के अनुसार जानकारी को डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।

स्टेप 3 : Draft roll 2024 या Final roll 2024 सेक्शन में डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके आप पूरी मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने से पहले मतदान केंद्र पर ध्यान दें।

स्टेप 4 : डाउनलोड किए गए वोटर लिस्ट में आपके चुने गए हिस्से की पूरी जानकारी या मतदान केंद्र पर कितने मतदाता नामांकित हैं की पूरी जानकारी होगी। उस मतदान केंद्र पर कितनी महिलाएं और पुरुष हैं, इसके बारे में भी बताया जाएगा।
फिर पोलिंग बूथ की तस्वीर, पोलिंग बूथ का पता और प्रत्येक मतदाता का नाम, पिता या पति का नाम सहित पूरी जानकारी दी जाएगी। वोटर लिस्ट में अपना नाम भी देख सकते हैं, जो आपके नाम को पोलिंग बूथ पर रजिस्टर्ड करता है या नहीं।