
दोस्तों, क्या आप भी विदेश में यात्रा करना चाहते हैं ? लेकिन आपके पास सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी कि पासपोर्ट नहीं है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। अगर आपके पास पासपोर्ट है तो आप दुनिया के किसी भी कोने में यात्रा कर सकते है |
पासपोर्ट बनवाना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना पासपोर्ट के आपको वीजा भी नहीं मिलता । अगर आप घर बैठे पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं। तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ना होगा | और
इसके लिए आपको हाई स्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। लेकिन पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास मार्कशीट नहीं है तो आप केवल आधार कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते माननी होंगी ।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है । आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और बताए गए स्टेप्स को अपनाकर ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन करे और अपना समय बचाएं।
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
Registration Process
- Step 1:- सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप में पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए उसकी ऑफिशल वेबसाइट passportindia.gov.in को खोलना है।इसके बाद बाएं तरफ दिख रहे “New User Registration” के विकल्प को चुने ।
- Step 2:- इसके बाद पासपोर्ट ऑफिस के विकल्प को चुने और Passport Office के Section में जाकर अपने एरिया के पासपोर्ट ऑफिस को चुने। फिर दिए गए नाम के सेक्शन में अपना First name, middle name और Surname के सेक्शन में अपना last name डालें, Date of birth और ईमेल आईडी के सेक्शन को भी भरे।

- Step 3:- अब नीचे दिख रहे “हाँ या ना” ऑप्शन में से एक ऑप्शन को चुनकर अपनी ईमेल आईडी को ही लॉगिन आईडी बनाए, नहीं तो लॉगिन आईडी सेक्शन में जाकर अपनी मर्जी से कोई दूसरी लॉगिन आईडी बनाकर डालें। इसके बाद पासवर्ड सेक्शन में अपनी मर्जी से एक मजबूत पासवर्ड बनाएं, और कन्फर्म पासवर्ड सेक्शन में उस पासवर्ड को वापस भरे।

इसके बाद दिख रहे कैप्चा को भरे और Register के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 4:- Register के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके द्वारा डाली हुई मेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा। उस मेल आईडी को खोलें और एक्टिवेशन लिंक पर क्लिक करें।

- Step 5:- अब “User ID” सेक्शन में अपनी ईमेल आईडी डाले,और Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- Step 6:- Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब आप वापस वेबसाइट के होम पेज पर आएं और पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Online Application Process
- Step 1:- होम पेज पर मौजूदा उपयोगकर्ता लॉगिन के विकल्प को चुने ।

- Step 2:- अब आपके द्वारा बनायी हुई Login ID को डालें और Continue के विकल्प पर क्लिक करे। इसके बाद अपना पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Login के विकल्प को चुने।

- Step 3:- अब दूसरा विकल्प यानी कि “नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करें/पासपोर्ट पुनः जारी करें” विकल्प को चुने।

- Step 4:- फिर “आवेदन पत्र भरने के लिए यहां क्लिक करें” विकल्प को चुने और इसके बाद अपने राज्य और जिले का नाम सेलेक्ट करें।

Passport Application Fees
- Step 5:- अब आपके सामने “Application Details” का एक पेज खुलेगा जिसमे आपका नाम दिया होगा। आप दिख रहे बाकी सब खाली सेक्शन जैसे कि Gender, Date of Birth, Place of Birth, State, Marital Status इत्यादि सेक्शन को सही से भरे।

- Step 6:- और अपने “रोजगार के प्रकार”, “शैक्षणिक योग्यता” को भी भरे और अपना आधार नंबर भरकर Agree के पास दिख रहे Yes के चेक बॉक्स पर टिक करे। अब Save details के ऑप्शन को चुने। फिर Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- Step 7:- इसके बाद आप “Family Details” के पेज पर चले आएंगे। यहां आपको अपनी फैमिली की जानकारी यानी कि अपने माता-पिता का नाम, और अगर आप विवाहित है तो अपने जीवनसाथी का नाम और सरनेम भरकर “Save Details” के ऑप्शन को चुने और फिर Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- Step 8:- Next के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप “Residential Address” के पेज पर पहुँच जाएंगे यहाँ आप अपना एड्रेस भरे। यहां अपना हाउस नंबर, पिन कोड, मोबाइल नंबर, सिटी का नाम, पुलिस स्टेशन इत्यादि सेक्शन को सही से भरे और “Permanent address available” के सेक्शन में yes के ऑप्शन को चुने और अगर आपका Permanent Address आपके present address के समान है तो नीचे दिख रहे Yes और No के ऑप्शन में से Yes का ऑप्शन चुने वरना No के ऑप्शन को चुने |

अब Save details के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी को सेव कर ले और आगे की प्रक्रिया के लिए Next के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 9:- इसके बाद आपके सामने “Emergency contact” का पेज खुलकर आएगा। वहां आपको अपने परिवार के किसी भी एक सदस्य का नाम और एड्रेस डालें और उनका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर “Save Details” के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर आगे की प्रक्रिया के लिए Next के ऑप्शन चुने ।
- Step 10:- अब आपको आपके पासपोर्ट से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे। पूछे गए सवालों का Yes या No में दे और Save my details के विकल्प पर क्लिक करें और आगे की प्रक्रिया के लिए Next के विकल्प को चुने ।
- Step 11:- अब खुलकर आए नए पेज पर दिख रहे सभी ऑप्शंस में No का ऑप्शन चुने और Save my details के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया के लिए Next बटन को दबाएं ।

- Step 12:- इसके बाद आपके द्वारा भरे हुए पूरे फॉर्म का Preview खुल कर सामने आएगा। जहां आपके द्वारा भरी हुई सारी जानकारी को दोबारा सही से चेक करना है और जानकारी सही होने पर Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।

- Step 13:- अब Self declaration के पेज पर आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र के रूप में किसी एक दस्तावेज को चुनना है और साथ ही Address proof के रूप में भी किसी एक दस्तावेज को चुनना होगा ।
Note: अगर आप चाहे तो दोनों सेक्शन में आधार कार्ड के ऑप्शन को चुन सकते हैं।

- Step 14:- अब Submit Form के ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक Application reference number (ARN) दिया जाएगा जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना है।
अब ARN के नीचे दिख रहे Pay and schedule appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- Step 15:- पेमेंट करने के लिए “Online Payment” के ऑप्शन को चुने और Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।
Note: अगर आप चाहे तो आप चालान पेमेंट के ऑप्शन को चुनकर बैंक में जाकर भी ऑफलाइन पेमेंट कर सकते है।

- Step 16:- इसके बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर (ARN) देखने को मिलेगा। अब Location के ऑप्शन में आप अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस जहां जाकर आप अपने दस्तावेजों को Verify करवाना चाहते हैं उसे चुने और कैप्चा कोड भरकर Next के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- Step 17:– अब आपके सामने Appointment Date आ जाएगी । अगर आप उस अपॉइंटमेंट डेट को बदलना चाहते हैं तो Select another appointment date में एक तारीख को चुने और Pay and book appointment के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Note: ध्यान रहे की अप्वाइंटमेंट डेट आप उसी तारीख को चुन सकते हैं जिस तारीख को हरे रंग से दिखाया गया होगा।
- Step 18:- Pay and book appointment के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी Payment Modes खुल जाएंगे। आप अपनी मर्जी से किसी एक पेमेंट मोड को चुने और भुगतान करें।

- Step 19:- इसके बाद Print application receipt के ऑप्शन पर क्लिक करके Payment Receipt को डाउनलोड करके अपने पास रख ले। इस Payment Receipt में आपका Appointment date, Appointment time, और appointment place भी दिया होगा।
आप अपने दिए हुए appointment time और date पर अपने चुने गए नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस में जाएं तथा आपने फॉर्म भरते वक्त जिस जिस दस्तावेजों को चुना था वह सभी दस्तावेज को अपने साथ लेकर जाए।

पासपोर्ट ऑफिस में आपके सभी दस्तावेजों को चेक करने के बाद आपके इलाके के पुलिस स्टेशन में आपके दस्तावेज को भेजा जाएगा। सारे दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद आपका पासपोर्ट बनकर तैयार होगा । इन सब प्रक्रिया में कम से कम 7 दिनों का समय लगता है। उसके बाद आपका पासपोर्ट पोस्ट के द्वारा दिए गए एड्रेस पर आपके घर पर भेज दिया जाएगा ।