Govt Services

घर बैठे ESIC कार्ड डाउनलोड करें और लाभ उठाएं |Download ESIC Card Online & Avail Benefits

ईएसआईसी (ESIC) योजना “Employee’s State Insurance Corporation” के द्वारा चलाई जाने वाली एक लाभदायक योजना है यह योजना भारत में कम आय वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत, योग्य कर्मचारियों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं, दवाएं, और अन्य चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इसके लिए कर्मचारी को ईएसआईसी (ESIC) कार्ड की आवश्यकता होती है, जो की उनकी पहचान के रूप में काम करता है।

ईएसआईसी (ESIC) योजना ने कई लोगों की चिकित्सा सेवाओं को सुगम बनाया है जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यह योजना कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करके उनकी जीवनधारा में सुधार करती है।ईएसआईसी (ESIC) कार्ड का मुख्य उपयोग यह है कि यह कर्मचारियों और उनके परिवारों को ईएसआईसी (ESIC) के संबंधित अस्पतालों और क्लिनिक्स में मुफ्त या सस्ते स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। यह कार्ड कार्यवाही के दौरान कर्मचारी की पहचान के रूप में भी काम करता है।इस तरह, ESIC कार्ड को उन कार्यवाही में प्रयोग किया जाता है जो ईएसआईसी (ESIC) योजना के अंतर्गत प्रदान की गई सुविधाओं का उपयोग करते समय आवश्यक होता है।

ईएसआईसी(ESIC) योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अपना ESIC कार्ड डाउनलोड करना होगा ताकि आप ESIC कार्ड का लाभ उठा सके बिना ESIC कार्ड के आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है | इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हमने ESIC कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने का सबसे सरल और आसान तरीका बताया है। तो इसलिए हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़े।

ESIC कार्ड के जरिए आप देश के किसी भी ESIC अस्पताल में जाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। और यदि आपने अपने साथ ESIC योजना के अंतर्गत अपने परिवार का नाम भी जोड़ा है तो ESIC कार्ड के जरिए आपका पूरा परिवार देश के किसी भी ESIC हॉस्पिटल में जाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है | और साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी मुफ्त में इलाज और दवाइयां प्रदान की जाती है। ESIC योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपना ESIC कार्ड डाउनलोड करना होगा और ध्यान रहे कि इसके लिए आपको पहले ESIC योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ESIC कार्ड कैसे डाउनलोड करे ?

ESIC कार्ड कैसे डाउनलोड करें यह जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें :-

स्टेप 1 :- दोस्तों सबसे पहले आपको किसी भी ब्राउज़र पर ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.gov.in को खोलना होगा । इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा यहाँ सबसे पहले आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा। अब नीचे आपको “Insured person/ Beneficiary” विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपको साइन इन करना होगा यदि आपके पास ऐसा कोई खाता है तो आपको सीधे अपना “User Name” और “Password” दर्ज करके और फिर दिए गए कैप्चा को दर्ज करके साइन इन करना होगा।

लेकिन अगर आप यहां नए हैं तो आपको यहां अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आपको नीचे दिए गए साइन अप बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2 :- इसके बाद आपको इंश्योरेंस नंबर में अपना EPIC नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर साइन अप बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 :- वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद अगले पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और फिर “Close” बटन पर क्लिक करें इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहाँ आपको अपने “Insured Person” का सारा विवरण देखने को मिलेगा। जैसे Insured Person का नाम, नियुक्ति की तारीख, आधार कार्ड नंबर, इंश्योरेंस नंबर आदि। पूरी जानकारी को सही से चेक करने के बाद आपको View/Print e- Pehchaan card पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4 :- इसके बाद, अगले पेज पर आपको “Employer name और Employer Code” देखने को मिलेगा और इसके साथ ही आपको View/Print e-Pehchaan card वाले विकल्प में एक लिंक दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5 :- View/Print e-Pehchaan card बटन पर क्लिक करने के बाद आपको तुरंत एक पेज पर अपना आईडी कार्ड दिखाई देगा। इसके नीचे डाउनलोड/प्रिंट का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। और आपका ई-पहचान पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा |आप चाहे तो पीडीएफ को प्रिंट आउट करवा सकते है ।

स्टेप 6 :- इस ई-पहचान पत्र पर आपके व्यक्तिगत विवरण, पंजीकरण विवरण, नियोक्ता विवरण और जोड़े गए परिवार के सदस्यों के विवरण के अलावा, नामांकित व्यक्ति का विवरण देखा जा सकता है।

नीचे दिख रहे सिग्नेचर के सेक्शन में आपको अपना हस्ताक्षर करना होगा और उसके नीचे वाले सेक्शन में “ESIC Officer OR Employer” की साइन होगी। फोटोग्राफ के सेक्शन में आपको अपने पूरे परिवार के साथ की एक तस्वीर लगानी पड़ेगी और तस्वीर पर “ESIC Officer या Employer” के “Sign” होना बेहद जरूरी है तभी आपका यह ई-पहचान कार्ड मान्य होगा।

इस तरह से आप अपना ESIC कार्ड डाउनलोड करके पीडीएफ फॉर्मेट में किसी भी ESIC हॉस्पिटल में दिखाकर अपना और अपने परिवार का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।

ESIC कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं ?

  1. यदि आप ESIC योजना के तहत अपना बीमा करवाते हैं तो आपको ESIC कार्ड दिया जाएगा। इस ESIC कार्ड के जरिए आप और आपका पूरा परिवार देश के किसी भी ESIC अस्पताल में जाकर मुफ्त में इलाज और दवाइयां पा सकते है।
  2. ESIC कार्ड धारक कर्मचारी को साथ ही डिलीवरी के दौरान और बाद में संबंधित महिला को अवकाश वेतन का 70 प्रतिशत भुगतान किया जाता है।
  3. महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय छुट्टी लेने पर उन्हें उनकी पूरी डिलीवरी होने के 6 महीने तक पूरी सैलरी दी जाती है तथा अगर गर्भपात हो जाता है तो इस स्थिति में 6 सप्ताह तक उनको उनकी पूरी सैलरी दी जाती है।
  4. ESIC कार्ड धारकों के लिए पेंशन की भी व्यवस्था की गई है। अगर कर्मचारियों की मृत्यु काम करने के दौरान हो जाती है तो उसके परिवार को ₹10000 पेंशन के तौर पर दिया जाता है तथा वहीं अगर कर्मचारी पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे आजीवन जीवन यापन के लिए ₹10000 मासिक वेतन के तौर पर दिए जाते हैं।
  5. अगर आप शादीशुदा हैं और ESIC कार्ड धारक है तो आपके पत्नी के गर्भवती होने पर ESI अस्पतालों में उनका मुफ्त में इलाज किया जाएगा तथा दवाइयों का सारा खर्चा भी अस्पताल से दिया जाता है। इतना ही नहीं बच्चे की डिलीवरी के लिए भी आपको अस्पताल में अपने तरफ से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पढ़ने से आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। ESIC कार्ड कम आय वाले कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । अगर आपने अभी तक अपना ESIC कार्ड डाउनलोड नही किया है तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पढ़े और ऊपर बताई गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझे और अपना ESIC कार्ड डाउनलोड करके उसका लाभ उठाएं और अपना समय बचाएं |

Related Posts

How to Update Aadhaar Card Details Online 2024 @uidai.gov.in

The UIDAI (Unique Identification Authority of India) has recently released a notification detailing updated regulations for Aadhaar enrollment and making changes to Aadhaar details. They have launched new forms for individuals residing in India as well as Indian non-resident citizens...

अपने मोबाइल फोन से नया वोटर आईडी कार्ड बनाए

आज हम आपको चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तुत की गई एक बहुत ही बेहतरीन सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने लोगों की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन (मतदाता सहायता लाइन) एप्लिकेशन को लॉन्च किया है। इस...

Voter List Download : Check if your name is here or not

The announcement of the dates for the Lok Sabha elections has been made for information. The Lok Sabha elections of 2024 have been scheduled to be completed in seven phases this year. This election process will commence from April 19...

वोटर लिस्ट डाउनलोड 2024 : अपना नाम लिस्ट में हैं या नहीं यहाँ देखे

2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार, चुनाव को सात चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगी, और 4 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव...

How to Make Birth Certificate from Mobile Sitting at Home

The Government of India has made it mandatory to make a birth certificate in all the states, through which proof related to the birth of any person can be given. This document is necessary for enrollment of children in school,...

How to Download Voter Slip 2024 Online

Just so you know that, the first round of the Lok Sabha elections has concluded and the voting process has begun. Based on information provided by the Election Commission, it has been discovered that a large number of voters who...

How to Apply & Download Ration Card in India (Free)

A Ration Card is an official document that the Indian government issues to eligible citizens, allowing them to buy necessities at discounted prices. It acts as documentation of residency and identity. A unique identification number and information about each member...

How to Apply For New Voter ID Card Online in Just 2 Minutes

भारत सरकार ने 1 जुलाई, 2015 को ‘डिजिटल अभियान’ की शुरुआत की। यह डिजिटल अभियान हमें सरकार से संबंधित सभी दस्तावेजों और अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन करने में सक्षम बनाता है। इस डिजिटल अभियान के अंतर्गत ‘मतदाता हेल्पलाइन ऐप’ है,...

How to Apply & Check Status Online for Driving License: (Free)

To drive any type of vehicle, it is very important to have a driving license. Driving a motor vehicle without a license is considered illegal. That is why any person who is above eighteen (18) years of age is eligible...