
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 :- प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2024 के अंतर्गत भारत सरकार 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है| प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2024 के अंतर्गत पहली बार गर्भधारण करने वाली तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओ को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है | आज हम आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे |
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024
6000 रूपये का लाभ हमारे देश की सभी गर्भवती महिलाओ को मिल रहा है | जो भी गर्भवती महिला इस योजना के अंतर्गत आवेदन करेगी उन्हें आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य केंद्र में जाकर तीन आवेदन फॉर्म भरने होंगे | प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2024 में आवेदन के लिए गर्भवती महिलाओ को आंगनवाड़ी या निकट स्वास्थय केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा कराना होगा | “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना” का लाभ पहले जीवित बच्चे को जन्म देने पर ही गर्भवती महिलाओ को प्राप्त होगा | इस योजना के अंतर्गत केवल वही गर्भवती महिलाएं ही आवेदन कर सकती है जिनकी उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक है |
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 का उद्देश्य
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का मुख्य उदेश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है इस योजना के तहत मजदूर वर्ग की महिलाएं जो मजदूरी करती है उन्हें गर्भावस्था के समय 6000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना और उचित सुविधाएं जैसे (स्वास्थ्य सम्बन्धी ,उचित खान पान )प्रदान करना है तथा गर्भवती महिलाओ और स्तनपान कराने वाली महिलाओ और उनके बच्चे को कुपोषित होने से बचाना है और मृत्यु दर को भी कम करना है |
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 के लाभ
- गर्भावस्था सहायता योजना 2024 का लाभ उन गर्भवती महिलाओ को मिलेगा जो मजदूर वर्ग से है इस वर्ग की गर्भवती महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गर्भावस्था के समय अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाती है और पैसे की कमी होने के कारण अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से नहीं कर पाती है |
- इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के समय हर ज़रूरत को पूरा कर सकेंगी और बच्चे के जन्म होने के बाद बच्चे की अच्छे से परवरिश कर सकेंगी |
- इस योजना के तहत मृत्यु दर में भी कमी आएगी |
- प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2024 के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि सीधे गर्भवती महिलाओ के बैंक खाते में डाली जाएगी |
- इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा |
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 की पात्रता (दस्तावेज़ )
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली गर्भवती महिलाओ की उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
- इस योजना के अंतर्गत केवल उन महिलाओ को ही पात्र माना जाएगा जो 1 जनवरी 2017 या उसके बाद गर्भवती हुई है |
- राशन कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- माता पिता दोनों का आधार कार्ड
- बैंक खाते की पासबुक
- माता पिता दोनों का पहचान पत्र
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना” की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। “ऑफिसियल वेबसाइट” पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा। होम पेज पर आपको Login Form दिखाई देगा। जिसमे आपसे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Email ID, Password , Captcha Code आदि भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आप इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी । सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?
- गर्भवती महिलाओ को इस योजना में आवेदन के लिए तीन फॉर्म भरने होंगे
- सबसे पहले गर्भवती महिलाए आंगनवाड़ी तथा निकट स्वास्थ्य केंद्र में जाकर पंजीकरण के लिए पहला फॉर्म लेकर और उसमे पूछी गयी सभी जानकारी भरकर जमा करना होगा |
- इसके बाद आपको आंगनवाड़ी तथा निकट स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नियमित समय पर दूसरा फॉर्म और तीसरा फॉर्म भरकर वही पर जमा करना होगा |
- तीनो फॉर्म भरने के बाद आंगनवाड़ी तथा निकट स्वास्थ्य केंद्र वाले आपको एक स्लिप देंगे |गर्भवती सहायता योजना 2024 का आवेदन फॉर्म आप महिला तथा बाल विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर http://wcd.nic.in/ डाउनलोड कर सकते है | इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है |
