
दोस्तों, आज का हमारा यह लेख सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार नियमित रूप से नागरिकों की सुविधा के लिए कई योजनाएं निकलती है , लेकिन योजना की पूरी जानकारी ना होने के कारण आप इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है ।इसलिए आज का यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं उठा पाते है |
आज हम इस आर्टिकल में सरकार द्वारा जारी किए गए चार महत्वपूर्ण सरकारी कार्ड के बारे में बताएंगे। जिससे आप अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुश्किलों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस आर्टिकल में सरकार द्वारा जारी किये गए आम लोगों की सहायता के लिए चार महत्वपूर्ण सरकारी कार्डों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन सभी सरकारी कार्ड के लाभ, कौन कर सकते हैं ,आवेदन और आवेदन प्रक्रिया को सरल शब्दों में बताएंगे ।इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े |
1. किसान ऋण कार्ड

दोस्तों, आम बोली में KCC भी किसान क्रेडिट कार्ड कहलाता है। यह कार्ड कम ब्याज दर पर किसानों को लोन देने के लिए बनाया गया है। ताकि देश के किसान साहूकारों से अधिक ब्याज दर पर लोन लेकर परेशान न हों। इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर फसल बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है।
किसान क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले फायदे :-
- किसान क्रेडिट कार्ड से आप 4 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। लोन की भुगतान अवधि फसल की कटाई के बाद शुरू होती है और इसमें भी कुछ शर्तें लागू हैं।
- बहुत से बैंक 2% की वार्षिक व्याज दर पर भी लोन देते हैं, और समय पर लोन का भुगतान करने पर सरकार आपको 3 प्रतिशत तक की सब्सिडी देती है।
- बिना किसी गारंटी के, किसान क्रेडिट कार्ड से कोई भी किसान आसानी से 1.60 लाख रुपये तक का लोन ले सकता है।
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे ?
आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन फार्म भरकर जमा कर सकते हैं।और इसके साथ आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो PMKISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले बैंक से पूरी जानकारी लेने की सलाह देंगे और आप बैंक जाकर ही आवेदन फॉर्म को भरे |
2. आयुष्मान कार्ड

दोस्तों, यदि आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड होना बेहद ही जरूरी है । कम आय वाले लोगों का भी स्वास्थ्य बीमा इस योजना से मिलता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक कार्ड धारक को हर साल ₹5,00,000 तक का बिल्कुल मुफ्त इलाज मिलता है। इलाज के दौरान आपको अस्पताल में जाकर केवलअपना आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड दिखाना है, इसलिए आज ही इसे बनवाएं ।
- इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
- यह कार्ड सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में लागू होगा, और आपको दवाईयों और अस्पताल में रहने का खर्चा भी नहीं देना होगा |
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं होना चाहिए और परिवार का मुख्य सदस्य विकलांग होना चाहिए।तभी आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते है |
आवेदन कैसे करें
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको pmjay.gov.in सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन फार्म को भरकर सबमिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या जन सुविधा केंद्र में KYC के लिए जाना होगा । KYC के लिए आपसे ₹30 का चार्ज भी लिया जाएगा |KYC होने के 10 दिन के अंदर ही आपको आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा |
3. BPL राशन कार्ड

दोस्तों, देश के हर राज्य में गरीबी रेखा से नीचे निवास करने वाले लोगों के लिए बीपीएल राशन कार्ड की सुविधा दी गई है। राशन कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगो को ही मुफ्त में राशन मिलता है। यह कार्ड जिनकी सालाना आय ₹20,000 तक है, वे ही बीपीएल राशन कार्ड पा सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते है |
- बीपीएल राशन कार्ड धारकों को राशन मुफ्त में मिलता है।
- बीपीएल राशन कार्ड धारकों को छात्रवृत्ति और आवास योजनाओं का भी लाभ मिल सकता है।
- सरकारी अस्पतालों में सस्ता इलाज मिलता है, और बीपीएल राशन कार्ड धारकों को बैंकों से बहुत कम ब्याज दर पर लोन मिलता है।
आवेदन कैसे करें
खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यद्यपि, गलती होने की संभावना को कम करने के लिए, हमारी सलाह है कि आप अपना बीपीएल राशन कार्ड अपने राशन ऑफिस में जाकर ही बनवाएं।
4. मजदूर कार्ड

दोस्तों, मजदूर कार्ड को लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। असंगठित क्षेत्र के लोग आसानी से अपना मजदूर कार्ड या श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- श्रमिक कार्ड के साथ आप अन्य योजनाओं का लाभ भी उठा सकते है , जैसे कि पुत्री विवाह योजना, जिसमें आप अपनी पुत्री के विवाह पर 55,000 तक के रुपए पा सकते हैं; छात्रवृत्ति योजना, जिसमें आपके बच्चे को छह कक्षा से लेकर डिग्री डिप्लोमा तक पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिलती है; और आवास योजना, जिसमें आपको घर बनाने के लिए डेढ़ लाख तक के रुप टूल किट, आवास, छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह और अन्य योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास मजदूर कार्ड होना अनिवार्य है |
- निर्माण में काम करने वाले कर्मचारियों को टूल किट के लिए पैसे मिलते है। यदि आपके पास मजदूर कार्ड नहीं है, तो आप किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
आवेदन कैसे करें
मजदूर कार्ड बनाने के लिए आप इ मित्र में जाएं. इसके लिए आप आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, पैन कार्ड, ठेकेदार नियोजन आईडी, कम से कम 90 दिनों की मजदूरी का प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं । आवेदन करने के बाद आपका फार्म आपके क्षेत्र के इंस्पेक्टर द्वारा जांच किया जाएगा और आपका फॉर्म सही होने पर आपको मजदूर कार्ड मिल जाएगा ।