
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना बहुत जरूरी हो गया है। इसका कारण यह है कि सरकार ने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। यानी की आप बिना किसी परेशानी के आसानी से अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से लिंक कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का सबसे आसान तरीका बताने वाले है |
इसके अलावा, यदि आपने पहले ही अपना मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक कर लिया है, लेकिन आपका जो मोबाइल नंबर लिंक है आप वो भूल गए हैं, तो आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर की जांच करने की प्रक्रिया भी इस आर्टिकल में सरल शब्दों में बताई जाएगी।
मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर अपना समय बचाएं।
मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ?
- स्टेप 1:- सबसे पहले, आपको अपने फोन या लैपटॉप में आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट uidai.gov.in खोलनी है ।
- स्टेप 2:- अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें।

- स्टेप 3:- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा उसे आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना होगा। आपको “आधार प्राप्त करें” अनुभाग के अंतर्गत “अपॉइंटमेंट बुक करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- स्टेप 4:- अब नीचे दिए गए लिंक पर जाएं और अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आगे बढ़ें, आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे, उसमे से आपको नीचे दिए गए Proceed to book appointment पर क्लिक करना है |

- स्टेप 5:- अब आप जिस मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं उसे दर्ज करे ।
फिर दिए गए कैप्चा को सही ढंग से भरकर और ‘ओटीपी भेजें’ बटन पर क्लिक करें।

- स्टेप 6:- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा | उस OTP को आपने Enter OTP सेक्शन में भरना है और Send OTP and proceed के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 7:- इसके बाद ऊपर दिख रहे अपडेट आधार विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 8:- अब आपको “Select Verification Type” अनुभाग के अंतर्गत “Document Based Update” विकल्प का चयन करना होगा।

फिर अपना नाम और आधार नंबर सही से दर्ज करें और “Resident Type” में भारतीय निवासी विकल्प को चुनें और नीचे दिखाए गए आप क्या अपडेट करना चाहते हैं सेक्शन में मोबाइल नंबर विकल्प चुनें और आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें।
नोट: आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, उस सेक्शन में उन सभी विकल्पों का चयन कर सकते हैं। जिसे आप अपने आधार कार्ड में अपडेट कराना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर के साथ अपना नाम अपडेट करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर और नाम दोनों के विकल्प को चुनें और Proceed बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 9:- अब उस मोबाइल नंबर को अपडेट मोबाइल नंबर सेक्शन में दर्ज करें। जिससे आप अपडेट करना चाहते हैं और कैप्चा भरकर “Send Button” पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाएगा – इसके बाद दायीं तरफ दिख रहे “Save and Proceed” बटन पर क्लिक करें।

- स्टेप 10:- इसके बाद नए पेज पर दिख रहे “Disclaimer” चेक बॉक्स पर टिक करें और “Submit” विकल्प को चुने।

- स्टेप 11:- इसके बाद “Book appointment” विकल्प को चुने।

- स्टेप 12:- अब आपको अपने किसी नजदीकी आधार सेवा केंद्र को ढूंढना होगा इसके बाद खुलकर आए नए पेज पर सर्च बाय पिन कोड सेक्शन में अपने पते का पिन कोड दर्ज करें और विवरण प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 13:- जैसे ही आप विवरण प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपके पास सभी आधार सेवा केंद्रों की एक सूची दाईं ओर खुल जाएगी। सूची में से आपके घर के सबसे नजदीक आधार सेवा केंद्र के नाम के पास दिख रहे बुक अपॉइंटमेंट विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 14:- अब आप जिस समय आधार सेवा केंद्र जाना चाहते हैं उसे चुनें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 15:- अब आपको आपके आधार सेवा केंद्र का नाम, पता और सेवा केंद्र पर जाने की तारीख और समय दिखाई देगा और आपको अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए ₹50 का भुगतान करना होगा। यह भुगतान आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही करना होगा। Pay at center के चेक बॉक्स पर क्लिक करें और कन्फर्म विकल्प पर क्लिक करें।

जैसे ही आप कन्फर्म विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपका आधार अपडेट फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा। उस फॉर्म का प्रिंट आउट लेने के बाद आप अपनी निर्धारित तारीख और समय पर अपने चुने हुए आधार सेवा केंद्र पर पहुंच जाएं। वहां आपके बायोमेट्रिक्स को स्कैन करने के बाद आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और आपको एक पावती दी जाएगी। जिसके जरिए आप अपने फॉर्म का स्टेटस देख सकते हैं।
आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होने में 7 से 10 दिन का समय लगता है। जैसे ही मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होगा, UIDAI की ओर से आपके नंबर पर एक SMS भी भेजा जाएगा।
कैसे चेक करें कि कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है ?
दोस्तों, यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड में पहले से ही लिंक है लेकिन आप भूल गए हैं कि आपने अपने आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर जोड़ा है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है।
- स्टेप 1:- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in खोलें और अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें।
- स्टेप 2:- इसके बाद होम पेज पर नीचे दिख रहे “Aadhar Services” सेक्शन में “Verify an Aadhar number” के विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 3:- खुलने वाले नए पेज को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और नीचे दिख रहे चेक आधार वैलिडिटी के विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 4:- अब एंटर आधार नंबर सेक्शन में अपना आधार नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें और प्रोसीड विकल्प पर क्लिक करें।

- स्टेप 5:- जैसे ही आप प्रोसीड बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी जहाँ आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के आखिरी आखिरी तीन अंक दिखाई देंगे जिसके जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है।

यदि आपका मोबाइल नंबर सेक्शन खाली है तो इसका मतलब है कि आपके आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। इसके लिए ऊपर बताई गई मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया को पढ़ें।और आसानी से अपना मोबाइल नंबर लिंक करे |