
दोस्तों, अगर आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं है और अपना घर चलाने के लिए मजदूरी या श्रमिक का काम करते हैं, तो आपके लिए सरकार की तरफ से एक बहुत ही अच्छी खबर है। केंद्रीय सरकार ने श्रमिक और मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए ई-श्रम कार्ड बनाए हैं। ई-श्रम कार्ड बनाने के बाद आप ई-श्रम योजना का लाभ उठा सकते हैं।
आपको ई-श्रम योजना के तहत 2 लाख तक की दुर्घटना बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर केंद्र सरकार भविष्य में कोई नई योजना लागू करती है तो ई-श्रम योजना का लाभ उठा रहे सभी श्रमिक और मजदूरों ई-श्रम योजना का लाभ मिलता रहेगा । आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े और ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड बनाना सीखे |
ई-श्रम कार्ड बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको ई-श्रम कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in अपने फोन या लैपटॉप पर क्रोम ब्राउजर में खोलें।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिख रहे eShram पर पंजीकृत करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद आपके सामने Self-registration का फार्म खुल जाएगा। उसमे दिए गए कैप्चा और अपना मोबाइल नंबर भरे | अगर आप पहले से EPFO या ESIC जैसे सरकारी कार्यक्रमों में पंजीकृत नहीं हैं, तो नहीं पर क्लिक करें और फिर Send OTP पर क्लिक करें।
नोट: ध्यान रहे कि आप अपने आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर यहां दें और अगर आप EPFO या ESIC योजनाओं से लाभ उठाते हैं तो इस ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करें।

4. अब आप अपने आधार नंबर को यहाँ डालें, और ओटीपी ऑप्शन को चुनें और कैप्चा भरें। अब नियमों और शर्तों के बॉक्स पर टिक करें और Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. अब आपका ओटीपी आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। उस ओटीपी को दिख रहे खाली हिस्से में भरें, फिर Validate ऑप्शन पर क्लिक करें।
6. नए पेज पर आपके आधार कार्ड में दी गई सभी जानकारी, जैसे आपका नाम, जन्म की तारीख़ और जेंडर खुल कर आएगा। अब आगे की प्रक्रिया के लिए Continue to enter other details के ऑप्शन पर क्लिक करें।
7. अब आपके सामने आवेदन पत्र में Personal Information का खंड खुल कर आएगा। जहां आपको Personal Information के हिस्से में दिखने वाले सभी खाली हिस्से, जैसे इमेल, शादी का स्टेटस, पिता का नाम, श्रेणी और आप विकलांग हैं या नहीं, इन सभी जानकारी को भरे।
8. अब Personal Information के हिस्से में नीचे दिख रहे Nominee व्यक्ति की जानकारी (जैसे नाम, जन्म तिथि, जेंडर, संबंध और पता) को भरेंऔर इसकी बाद Save and Continue ऑप्शन पर क्लिक करें।
9. नए पेज पर Residencial Status सेक्शन में अपना राज्य और जिले को चुनें; राज्य विशिष्ट आईडी सेक्शन को खाली छोड़ दें। अब अपने वर्तमान पता नीचे दिख रहे सामान्य पता सेक्शन में दर्ज करें; अगर आप ग्रामीण इलाके से हैं, तो ग्रामीण या शहरी ऑप्शन चुने।
फिर राज्य, ज़िला, तहसील और पिन कोड भरें। अब staying at current location सेक्शन में आप जिस वर्ष से अपने दिए हुए पते पर रह रहे हैं, उसे चुनें. फिर स्थायी पता सेक्शन में दिख रहे सभी खाली जगहों को भरकर Continue पर क्लिक करें।

10. अब Educational Qualifications सेक्शन में अपनी अंतिम योग्यताएँ डालें और फिर अपनी Monthly Income को चुनें और Save and Continue पर क्लिक करें।
नोट: ध्यान रहे कि आप अभी शिक्षा प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र के हिस्से को खाली छोड़ सकते हैं।

11. अगर आप Amazon, Flipkart, Ola या Uber जैसी कंपनियों में परिवहन या ड्राइवर का काम करते हैं, तो नए पेज पर दिख रहे Are you a platform worker सेक्शन में Yes का ऑप्शन चुने और कंपनी का नाम भरें। अब अपनी प्राथमिक नौकरी, कार्य अनुभव और दूसरी नौकरी के हिस्से को भरें. फिर, अगर आपने किसी संस्थान से व्यावसायिक या तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, तो नीचे दिखाए गए विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करें।
फिर आप अपने स्किल को बेहतर बनाने के लिए सरकारी व्यावसायिक प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो Skill to upgrade सेक्शन में Get formal vocational training का ऑप्शन चुने और Save and continue पर क्लिक करें।
नोट: अगर आप जानना चाहते हैं कि किस ऑक्यूपेशन से जुड़े लोगों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा सकता है, तो पेज पर ऊपर की तरफ नीले रंग में दिख रहे ऑप्शन पर क्लिक करें।
12. अब आप ई-श्रम कार्ड के आखिरी पेज पर जाएंगे, जहां आपको बैंक अकाउंट विवरण भरना होगा। यहां आप सही से अपने बैंक अकाउंट नंबर, अकाउंट होल्डर का नाम, IFSC कोड, बैंक का नाम और शाखा का नाम भरकर Save and continue पर क्लिक करें।
नोट: ध्यान रहे कि आपके आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हो।

13. अब आपके सामने पूरा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। आप फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को दोबारा सही से चेक करें, फिर Edit ऑप्शन पर क्लिक करें अगर कोई गलती हो। अन्यथा, Terms and condition के बॉक्स में टिक करके, Are you looking for a job सेक्शन में हाँ को क्लिक करके प्रस्तुत करने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
14. Submit के बटन पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब आप डाउनलोड UAN कार्ड पर क्लिक करें।

15. UAN card डाउनलोड करने के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका ई-श्रम कार्ड दिखाई आपके सामने आएगा। अब आप अपने UAN कार्ड को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिख रहे ऑप्शन पर क्लिक करे और अपने ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड करे |
ई-श्रम कार्ड के लाभ
- ई-श्रम कार्ड बनाने के बाद आप अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अन्य केंद्रीय सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
- यदि आप एक मजदूर या श्रमिक हैं और आपके पास ई-श्रम कार्ड है और आपके पास पैसे की कमी होने के कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं, तो सरकार आपको छात्रवृत्ति देगी ताकि वे स्कूल जा सकें।
- ई-श्रम कार्ड बनाने के बाद आपको बैंक से बहुत कम ब्याज पर लोन भी मिलता है।
- ई-श्रम कार्ड बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सरकार आपके परिवार को दुर्घटना से मरने पर दो लाख रुपये देती है।दुर्घटना से विकलांग होने पर सरकार एक लाख तक की सहायता देती है।
ई-श्रम कार्ड आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन निर्देश पढ़कर पालन करें, तो आप घर बैठे ही ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह योजना उपलब्ध नहीं है। ई-श्रम कार्ड के लिए आवश्यक योग्यताओं को नीचे बताया गया है, इसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
- ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदनकर्ता भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 15 से 60 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है |
- सरकार द्वारा लागू की गई ई-श्रम योजना का लाभ केवल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों (प्रवासी मजदूर, घरेलू मजदूर, सफाई कर्मचारी, मोची, गार्डन, प्लंबर, फेरी, सब्जी बेचने वाले, कंस्ट्रक्शन वर्कर, कुली, बिजली वाला, छोटे-मोटे काम करने वाले और छोटे-मोटे काम करने वाले) ही उठा सकते हैं।
- आप इस ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते अगर आप एक कारोबारी हैं या टैक्स भरते हैं।
- ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को सरकारी योजना EPFO या ESIC का मेंबर नहीं होना चाहिए, साथ ही सरकारी पेंशन भोगी भी नहीं होना चाहिए।